• 28/09/2022

बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और बस के बीच में भीषण टक्कर, 8 की दर्दनाक मौत, 25 से अधिक लोग घायल

बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और बस के बीच में भीषण टक्कर, 8 की दर्दनाक मौत, 25 से अधिक लोग घायल
Spread the love

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहीहै. यहां एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. एक बस और ट्रक के बीच भिडंत हो गई है. जिससे हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक लोग घायल हैं. घायलों को ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया है.

दरअसल, पूरी घटना जिले के पीलीभीत बस्ती हाइवे पर शारदा पुल के पास की है. यहां एक बस और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है. ज़िलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

Related post

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में…

Spread the loveअसम के करीमगंज में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। NH…
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा खरौद में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां ईंट से भरे माजदा वाहन ने…
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की…

Spread the loveराजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से…