• 28/09/2022

सड़क पर आई सियासत : CG क्यों नहीं आ रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा.. रमन सिंह ने बताया, बोले – राहुल गांधी को भी ये पता चल गया..

सड़क पर आई सियासत : CG क्यों नहीं आ रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा.. रमन सिंह ने बताया, बोले – राहुल गांधी को भी ये पता चल गया..
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति अब सड़कों की लड़ाई पर आ गई है। भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को मिल रही शिकायतों के बाद अब बीजेपी भी सड़कों की हालत को लेकर सरकार पर हमलावर हो गई है। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी सूबे की भूपेश सरकार पर हमला बोला है। सड़क के मुद्दे पर रमन सिंह ने राहुल  गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरने की कोशिश की है।

अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए रमन सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ नहीं आने पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो राहुल गांधी को भी पता चल गया कि छत्तीसगढ़ की सड़कें खराब है। यहां की सड़कों पर राहुल गांधी चल नहीं सकते, इसलिए वे यहां नहीं आ रहे।

इसके साथ ही रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन में सरकार द्वारा बस्तर और सरगुजा से ज्यादा खर्च किए जाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर के 12 विधानसभा में 13 सौ करोड़ का बजट रखा जाता है।सरगुजा के 14 विधानसभा में 17 सौ करोड़ दिया गया। लेकिन सिर्फ पाटन विधानसभा मे 17 सौ करोड़ से अधिक दिया गया।

आपको बता दें इससे पहले राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने एक जर्जर सड़क के सामने खड़े होकर वीडियो बनाया था और दिखाया था कि कैसे आम लोगों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…