• 30/09/2022

BIG BREAKING : एक और बड़ा झटका, RBI ने रेपो रेट 0.50 % बढ़ाया, होम-कार सहित सभी लोन होंगे महंगे, भरनी पड़ेगी ज्यादा EMI

BIG BREAKING : एक और बड़ा झटका, RBI ने रेपो रेट 0.50 % बढ़ाया, होम-कार सहित सभी लोन होंगे महंगे, भरनी पड़ेगी ज्यादा EMI
Spread the love

बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। रिजर्व  बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लगातार चौथी बार रेपो रेट बढ़ा दिया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है। इसके बाद रेपो रेट 5.40 प्रतिशत से बढ़कर 5.90 प्रतिशत हो गई है।

आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसका ऐलान किया है। 28 सितंबर से मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक चल रही थी।

आरबीआई ने पिछले पांच महीने में रेपो रेट में 1.90 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। इससे पहले आरबीआई ने 2 और 3 मई को एक आपातकालीन बैठक बुलाकर रेपो रेट को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद 6 से 8 जून तक चली बैठक में 0.50 प्रतिशत की बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत से 4.90 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद अगस्त में फिर 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.90 प्रतिशत कर दिया।

जनता पर असर

रेपो रेट बढ़ने का सीधा असर आम जनता पर होने जा रहा है। अब आपको होम लोन, पर्सनल लोन, गाड़ी, शिक्षा इत्यादि के सभी लोन महंगे हो जाएंगे। अब आपको पहले से ज्यादा EMI पटानी पड़ेगी।

 

Related post

अगस्त में 18 दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, इन तिथियों से पहले निपटा लें काम

अगस्त में 18 दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, इन…

Spread the loveद तथ्य डेस्क।  यदि बैंक से संबंधित कोई काम है तो इसे जल्द निपटा लें, क्योंकि त्योहारी सीजन अगस्त…
बड़ा झटका : आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट, होम-ऑटो सहित सभी लोन की बढ़ जाएगी EMI, शेयर बाजार भी गिरा

बड़ा झटका : आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट, होम-ऑटो…

Spread the loveनई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बेंचमार्क पॉलिसी रेट (Policy Rate Hiked) बढ़ा दिया है। आरबीआई के…