• 30/09/2022

BREAKING: परीक्षा के दौरान स्कूल के अंदर बड़ा धमाका, 19 लोगों की दर्दनाक मौत

BREAKING: परीक्षा के दौरान स्कूल के अंदर बड़ा धमाका, 19 लोगों की दर्दनाक मौत
Spread the love

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिक्षा केंद्र में शुक्रवार को एक बड़ा धमाका हो गया. इस धमाके में 19 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट शहर के पश्चिम में दशते बारची इलाके में काज शिक्षा केंद्र में हुआ. जहां छात्र एक विश्वविद्यालीय परीक्षा के लिए बैठे थे. इस इलाके में हजारा अल्पसंख्यक अधिक संख्या में रहते हैं. उन्हें कई निशाना बनाया जा चुका है. किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.

तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि सुरक्षा दल घटनास्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि नागरिक ठिकानों पर हमला दुश्मन की अमानवीय क्रूरता और नैतिक मानकों का अभाव दर्शाता है.

तालिबान ने पिछले अगस्त में इस देश में सरकार बनाई है. उसका कहना है कि वह स्थिरता बहाल करने का प्रयास कर रहा है जबकि प्रतिद्वंद्वी इस्लामवादियों द्वारा इस्लामिक स्टेट समूह के हमले जारी हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी और काबुल में “काज अकादमी” में घुस गए. कई चश्मदीदों ने दावा किया है कि घायलों की संख्या 60 से अधिक हो सकती है.उन्होंने बताया कि हमले में पीड़ितों में ज्यादतर लड़कियां हैं. काज अकादमी हजारा बहुल इलाके PD-13 में स्थित है. स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका बहुत शक्तिशाली था जिसकी आवाज दश्त-बारची के सुदूर क्षेत्रों में भी सुनाई दी.

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…