• 30/09/2022

AAP नेता राघव चड्ढा की हो सकती है गिरफ्तारी, CM अरविंद केजरीवाल ने किया दावा

AAP नेता राघव चड्ढा की हो सकती है गिरफ्तारी, CM अरविंद केजरीवाल ने किया दावा
Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक बार फिर चौंकाने वाला बयान सामने आया है. अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की गिरफ्तारी हो सकती है.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ़्तार करेंगे. किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं”.

वहीं केजरीवाल के इस ट्वीट पर राघव चड्ढा ने री ट्वीट करते हुए लिखा, “हम अपने खून से लिखें कहानी ऐ वतन मेरे करें कुर्बान हंस कर ये जवानी ऐ वतन मेरे”. उन्होंने आगे लिखा, “गुजरात बदलाव मांग रहा है और हर दिन आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदम देख भाजपा की नींद उड़ गई है. हम भगत सिंह के अनुयायी हैं – ना तुम्हारी जेल की दीवारों से डरते हैं ना फांसी के फंदे से. इंकलाब ज़िंदाबाद”.

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…