• 30/09/2022

BIG BREAKING : मीसा बंदियों की पेंशन का मामला – सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

BIG BREAKING : मीसा बंदियों की पेंशन का मामला – सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
Spread the love

प्रदेश के मीसा बंदियों की पेंशन रोके जाने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दिया है। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को मीसा बंदियों को पेंशन देने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश को प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

ये है मामला

छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2019 में मीसा बंदियों के भौतिक सत्यापन और समीक्षा के लिए पेंशन पर रोक लगाई थी। शासन द्वारा रोक लगाए जाने के खिलाफ बिलासपुर के रामाधार चंद्रा, गुलाबानी सहित अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसके साथ ही एक मीसा बंदी सीताराम कश्यप की विधवा रुपादेवी सोनी ने भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

मामले में सुनवाई करते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट ने सरकार के निर्णय को त्रुटिपूर्ण बताया था। कोर्ट ने मीसा बंदियों व उनकी विधवाओं की रोकी गई पेंशन राशि को देने का आदेश दिया है।

न्यायायल ने अपने फैसले मे माना था कि एक दशक तक जिस पेंशन का लाभ याचिकाकर्ताओं को प्राप्त हुआ उसे बिना उनकी गलती के अचानक से बंद किया जाना अन्यायपूर्ण था। इसके साथ ही सरकार ने इस योजना के अंतर्गत पेंशन की पात्रता रखते हैं या नहीं इसकी भी कभी जांच नहीं की।

रमन सिंह के शासनकाल में शुरू हुई थी योजना

आपको बता दें आपातकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के भी सैकड़ों लोग जेल गए थे। ऐसे लोगों के परिवार को आर्थिक तौर पर सहारा देने के लिए तत्कालीन भाजपा की रमन सिंह सरकार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि नियम 2008 बनाया था।  लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस की भूपेश सरकार ने साल 2019 में इस पर रोक लगा दी थी।

Related post

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच,…

Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिला आमंत्रण मुख्यमंत्री  साय ने…
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की भविष्य की जरूरतों…
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला इंसाफ

नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल…

Spread the loveमेरठ। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मृत्युदंड…