• 01/10/2022

बड़ा हादसा: नींव खुदाई के दौरान भरभरा कर गिरी दीवार, मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: नींव खुदाई के दौरान भरभरा कर गिरी दीवार, मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत
Spread the love

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी (DM) और जिला अधीक्षक (SP) ने घटना स्थल का जायजा लिया.

दरअसल, पूरी घटना जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव की है. यहां गांव में जमीन की नींव से ईंट 3 मजदूर ईंट निकाल रहे थे. इसी दौरान उससे सटी पक्की दीवार गिर अचानक भरभरा कर गिर गई. जिसमें तीनों मजदूर दब गए. मलबे में दबने से तीनों की मौके पर मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले संदीप यादव अपनी जमीन की नींव में दबी ईंटों को मजदूरों से निकलवा रहे थे. करीब चार फीट गहराई तक ईंट निकाली जा चुकी थीं. मगर चार फीट के गड्ढे से पास की सटी चंद्रभान द्विवेदी की पक्की दीवार लेंटर समेत मजदूरों पर ही भरभरा कर गिर गई.

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे SP ने बताया,”नींव की ईट को निकालते समय उससे जुड़ी हुई दीवार मजदूरों पर गिर गई. इससे 3 मजदूरों की मृत्यु हो गई. विधिक कार्रवाई की जाएगी और सभी शवों को अस्पताल भेज दिया गया है.

घटना को लेकर DM ईशा दुहान ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इनके लिए सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना योजना में 5-5 लाख की सहायता दी जाएगी. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और अन्य जितनी भी योजनाओं का लाभ हम मृतकों के परिवार को दे पाएं, वो हम देंगे.

Related post

CG : शादी का वादा, फिर इंकार, धोखा मिलने पर महिला टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

CG : शादी का वादा, फिर इंकार, धोखा मिलने…

Spread the loveबलौदा बाजार। जिले में एक महिला शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने…
Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 60 आरक्षकों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

Cg Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा…

Spread the love  गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 60 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।…
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

Spread the loveराज्य स्तरीय आयोजन को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने ली समीक्षा बैठक 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे…