• 04/10/2022

जम्मू-कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
Spread the love

जम्मू-कश्मीर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जम्मू कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या कर दी गई है. उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. वहीं हत्या के करीब 10 घंटे बाद आतंकी संगठन TRF, जो कि लश्कर से जुड़ा बताया जाता है, उसने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली है.

पुलिस ने बताया की प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है. उनका घरेलू सहायक फरार है, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है. फोरेंसिक टीम, क्राइम टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं. जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है.

प्रारंभिक जांच के अनुसार, किसी तेजधार हथियार से लोहिया का गला रेता गया है. देर रात लोहिया का शव जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (जीएमसी) अस्पताल में पहुंचाया गया.

1992 बैच के IPS अधिकारी, लोहिया कुछ महीने पहले DGP जेल के रूप में तैनात हुये थे. जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित उनके उदयवाला आवास में उनका शव उनके गले के टुकड़े के साथ मिला था.

बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं. आज 4 अक्टूबर को शाह माता वैष्णो देवी तीर्थ में पूजा-अर्चना करेंगे.

Related post

Breaking: गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी का किया ऐलान, जानिए क्या रखा नाम…

Breaking: गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी का…

Spread the loveकांग्रेस पार्टी छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया है. गुलाम…
CBI Raid: देशभर में 33 जगहों पर CBI की छापेमारी, ये है पूरा मामला….

CBI Raid: देशभर में 33 जगहों पर CBI की…

Spread the loveकेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जम्मू-कश्मीर में उप-निरीक्षकों (SI) की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को…