• 04/10/2022

पति ने सैलरी बताने से किया इनकार तो पत्नी ने दायर की RTI, अब होगा पूरा हिसाब-किताब

पति ने सैलरी बताने से किया इनकार तो पत्नी ने दायर की RTI, अब होगा पूरा हिसाब-किताब
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पत्नी ने अपने ही पति से कानूनी तौर पर बदला ले लिया और वह जानकारी हासिल कर ली जो पति नहीं देना चाहता था.

दरअसल, अधिकतर लोग अपनी सैलरी के बारे में बात करने से बचते हैं. यहां तक की कुछ लोग अपनी पत्नी को भी अपनी सैलरी नहीं बताना चाहते हैं. इसी बीच बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसमें पत्नी ने पति की सैलरी जानने के लिए आरटीआई का सहारा ले लिया.

जानकारी के मुताबिक शख्स अपनी पत्नी को ही सैलरी के बारे में नहीं बताना चाह रहा था. जिसके बाद पत्नी ने आरटीआई का सहारा लेकर पति की इनकम की रिपोर्ट मांगी. जिसके बाद सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन ने आयकर विभाग को 15 दिन के अंदर महिला को उसके पति की इनकम की जानकारी देने का निर्देश दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का नाम संजू गुप्ता है. बाकायदा RTI लगाकर अपने ही पति की सैलरी जानने के लिए रिक्वेस्ट फाइल की और साल 2018-19 और 2019-20 के दौरान पति की सैलरी का सारा ब्यौरा निकलवा लिया.

बताया जा रहा है कि पहले पत्नी ने इनकम टैक्स डायरेक्टर से यह जानकारी मांगी, लेकिन पति की इजाजत ना होने के कारण पत्नी को यह जानकारी नहीं दी गई.

Related post

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री साय

युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले…

Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद 00 युवा शक्ति, नवाचार…
कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़

कृषि मंत्री नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के…

Spread the love00 केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने मंत्री नेताम को दी बधाई रायपुर। राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों के सम्मेलन रबी अभियान…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा ‘जीरो फेटेलिटी’ के लक्ष्य के लिए परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य,…