• 05/10/2022

BIG BREAKING: बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 25 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

BIG BREAKING: बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 25 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Spread the love

इस वक्त की बढ़ी खबर सामने आ रही है. उत्तराखंड में बीती रात हुए सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई. जबकि पुलिस औऱ SDRF की टीम ने रात में 21 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया था. वहीं अन्य घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. डीजीपी अशोक कुमार ने इस बात की पुष्टि की है.

दरअसल, पूरी घटना पौड़ी गढ़वाल की है. जहां बीरोंखाल इलाके में 40-45 बारातियों से भरी एक बस रात में गहरी खाई में गिर गई. जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई. बस शादी समारोह के लिए लालढांग से बीरोंखाल के एक गांव जा रही थी, जो सिमरी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

बता दें कि हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों को पता चलते ही बचाव अभियान शुरु कर दिया था, लेकिन अंधेरे के कारण बचावकर्मियों को मुश्किल हो रही थी. वहीं घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं थी. गांव वालों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट के सहारे लोगों को खोजा.

Related post

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में…

Spread the loveअसम के करीमगंज में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। NH…
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा खरौद में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां ईंट से भरे माजदा वाहन ने…
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की…

Spread the loveराजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से…