• 04/07/2024

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा खरौद में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां ईंट से भरे माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह से रौंद दिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। माजदा वाहन चालक को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार कन्हैया यादव 30 पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसो का रहने वाला है। वह आज सुबह बेज खरौद से शिवरीनारायण अपने बाइक से जा रहा था। तभी तेज रफ़्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह सड़क में जा गिरा और माजदा वाहन युवक के शरीर के ऊपर से निकल गया।

वही ग्रामीणों परिजनों में भारी आक्रोश है पिछले 3 घंटों से मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया है। मौके पर तैनात पुलिस बल लोगों को समझाइए में लगे हैं।माजदा वाहन को जब्त किया गया है चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े एक और हत्या! कलेक्टर कार्यालय के ड्राइवर को लुटेरों ने चाकू मारकर  उतारा मौत के घाट

मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े एक और हत्या! कलेक्टर कार्यालय…

Spread the loveरायपुर में सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के एक ड्राइवर की मोबाइल लूटने आए बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर…