• 23/07/2024

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौत
Spread the love

असम के करीमगंज में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। NH 8 पर कार और ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर होने की वजह से हादसा हुआ। हादसे में गाड़ी के पर खर्च उड़ गए।

 

जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई है।बता दें, NH 8 असम को त्रिपुरा से जोड़ने वाली सड़क है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा एक यात्री ऑटो रिक्शा और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा हाईवे से नीचे खाई में गिर गया।

 

हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की करीमगंज सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक यात्री का फिलहाल गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की।

Related post

तेज रफ्तार बस ने लोडिंग वाहन को मारी जोरदार टक्कर, 16 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल, मची चीख-पुकार

तेज रफ्तार बस ने लोडिंग वाहन को मारी जोरदार…

Spread the loveमध्यप्रदेश के रायसेन में भयानक सड़क हादसा सामने आया है। जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने लोडिंग…
तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार दो युवकों को…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां ट्रक ने…
तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बेरहमी से कुचला,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा खरौद में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां ईंट से भरे माजदा वाहन ने…