• 08/10/2022

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 11 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 38 झुलसे

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 11 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 38 झुलसे
Spread the love

महाराष्ट्र के नासिक में कल शुक्रवार की रात एक बस में आग लग गई. आग लगने से लगभग 11 लोगों की जलने से मौत हो गई. शवों को और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. हादसे में 38 यात्रियों के झुलसने की खबर है.

पुलिस का कहना है कि हम अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

पूरी घटना औरंगाबाद रोड पर नासिक के नांदूर नाका मिरची होटल के पास की है. दुर्घटना सुबह 5 बजे के करीब हुई है. जानकारी के मुताबिक एक कंटेनर में टक्कर मारने की वजह से बस में आग लगी. ये बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक नासिक से पुणे जा रहा था.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री बस आग का गोला बन गई और धू-धू कर जलने लगी.

Related post