• 09/10/2022

खराब सड़कों पर सख्त हुए CM भूपेश, अधिकारियों को तत्काल पैचवर्क करने के दिए निर्देश

खराब सड़कों पर सख्त हुए CM भूपेश, अधिकारियों को तत्काल पैचवर्क करने के दिए निर्देश
Spread the love

सीएम भूपेश बघेल लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं. इस दौरान सीएम ने खराब सड़कों को शीघ्र बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने 6181 किलोमीटर की सड़कों में तत्काल पैचवर्क करके ठीक करने के निर्देश दिए.

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2022 तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करें. सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं है. उन्होंने खराब सड़कों की मरम्मत के लिए कलेक्टर को स्वयं मॉनिटरिंग करने की बात कही.

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि दौरे पर जाऊंगा तो खराब सड़कों की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. सड़क हर हाल में बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी विभाग की हो, मुझे कोई बहाना नहीं चाहिए, सड़क बनना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. अब इस विषय में फिर चर्चा नहीं करूंगा. मुझे सड़कों की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए.

वहीं भूपेश बघेल ने सड़क निर्माण की सभी संस्थाओं को वापस में कोऑर्डिनेट करने के निर्देश भी दिए हैं. उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे. किसी विभाग को सड़क निर्माण में दिक्कत है तो वो NOC दें, काम लोक निर्माण विभाग करेगा. सड़कों का निर्माण प्राथमिकता है, कौन सा विभाग निर्माण करता है ये मायने नही रखता है.

Related post

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और…

Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक…
दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की…

Spread the loveदिल्ली।  दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आज चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा।…
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी से SBI कैश निकासी तक पड़ेगा सीधा असर

1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी…

Spread the love New rules October 2026: बिहार में 1 अक्टूबर से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधा आम…