• 10/10/2022

Breaking News: पुलिस के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, थाने में मचा हड़कंप

Breaking News: पुलिस के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, थाने में मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया कि जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

जवान छत्तीसगढ़ के मानपुर थाने में पदस्थ था. कुछ दिन पहले मैनपुर थाना में सब इंस्पेक्टर भी रह चुका है. जवान का नाम दिनेश कोसले बताया जा रहा है. 34 वर्षीय दिनेश ने AK 47 राइफल से खुद को गोली मारकर बैरक में आत्महत्या कर ली.

मामले की पुष्टि SDOP पुलिस अनुज गुप्ता ने करते हुए बताया मैनपुर थाना में पदस्थ आरक्षक दीनेश कोसले ने रात में अपने कमरे में सोने गया था, जब सुबह उसे जगाने कर्मचारी गऐ तो उसके कमरे में शव मिला है. उन्होंने थाने के रायफल से अपने आप को गोली मार लिया है. जिससे उसकी मौत हो गई.

दीनेश कोसले मंदिर हसौद रायपुर का रहने वाला है. वह एक साल से मैनपुर थाना में पदस्थ हैं. पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच में जुटे हैं. वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट राजधानी से जांच के लिए रवाना हो गए हैं.

Related post

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां गैस एजेंसी के मैनेजर से…
CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL…

Spread the loveकोरिया। SECL चरचा कॉलरी में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कॉलरी के डिप्टी मैनेजर के.बी. नंदन…
राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने…