• 13/10/2022

BIG BREAKING : ED ने IAS और कारोबारियों के बाद अब आरक्षक के घर पर मारा छापा, ये है वजह!

BIG BREAKING : ED ने IAS और कारोबारियों के बाद अब आरक्षक के घर पर मारा छापा, ये है वजह!
Spread the love

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। आईएएस अफसरों और कारोबारियों के बाद अब एक पुलिस आरक्षक भी ईडी की जद में आ गया है। ईडी की टीम ने गुरुवार को ACCU में पदस्थ आरक्षक अमित दुबे के शांति नगर स्थित निवास में दबिश दी।

सूत्रों के मुताबिक ईडी जिस मनी लॉन्ड्रिंग के केस में प्रदेश में कार्रवाई कर रही है। उस पूरे मामले में आरक्षक एक बेहद अहम कड़ी है। आरक्षक के ऊपर शिंकजा कसने के बाद ईडी कई और अधिकारियों के यहां दबिश दे सकती है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक राज्य के कुछ प्रभावशाली अफसरों का बेहद करीबी था। इसके साथ ही और कई अहम जानकारियां भी निकल कर सामने आ रही है।

इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई, कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने तीनों आरोपियों को रायपुर के विशेष न्यायालय में पेश किया है। मामले में ईडी ने न्यायालय से तीनों आरोपियों की 14 दिन की रिमांड मांगी है। न्यायालय में ईडी के वकील और आरोपियों के वकील के बीच में लंबी बहस हुई। जिसके बाद न्यायालय ने IAS समीर विश्नोई समेत तीनों आरोपियों को 8 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है।

आपको बता दें ईडी ने मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ में कारोबारियों और आईएएस अफसरों के दर्जन भर ठिकानों में दबिश दी थी। जिसमें प्रदेश के चर्चित कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, उनके रिश्तेदारों, आईएएस अधिकारियों रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, जेपी मौर्या, समीर विश्नोई, बादल मक्कड़, सनी लूनिया, अजय नायडू सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…