• 14/10/2022

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.8 की तीव्रता

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.8 की तीव्रता
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। बैकुंठपुर से 7 किलोमीटर दूर गेज बांध-राकया के पास भूकंप के झटके आए। सुबह 5 : 28 पर आए भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केन्द्र अंबिकापुर से 65 किलो मीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि जिले में बार-बार भूकंप के झटके आने से लोग दहशत में हैं।

आपको बता दें कोरिया इलाके में पिछले कुछ महीने में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 11 जुलाई को आए भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई थी। उसके बाद 29 जुलाई को भी कोरिया इलाके में ही भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई थी। जानकारी के अनुसार भूकंप का केन्द्र बैकुंठपुर से पश्चिम-उत्तर दिशा में 16 किमी दूर और जमीन से 10 किमी अंदर था। इसके पहले 16 मार्च को भी अंबिकापुर संभाग में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। तब रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप मापा गया था।

Related post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…
सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार –…

Spread the loveरायपुर: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6…
समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा…

Spread the loveरायपुर: खेती में समय सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि किसान को बोआई से पहले खाद, बीज और ऋण समय…