• 16/10/2022

राजधानी रायपुर पहुंचे कंप्यूटर बाबा, कहा- भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को स्वर्ग बना दिया

राजधानी रायपुर पहुंचे कंप्यूटर बाबा, कहा- भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को स्वर्ग बना दिया
Spread the love

अपने विवादित बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले कंप्यूटर बाबा रविवार देर शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में दर्शन भी किए.

दरअसल, मध्य प्रदेश के रहने वाले कंप्यूटर बाबा रायपुर में किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं. इस दौरान कंप्यूटर बाबा मीडिया से मुखातिब हुए. जहां उन्होंने सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार की जमकर तारीफ की.

कंप्यूटर बाबा ने कहा कि इस भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को स्वर्ग बना दिया है. यहां राम राज्य स्थापित कर दिया है. उन्होंने कहा कि गौठान एवं गोधन न्याय योजना एक अच्छी योजना है. जिससे सरकार गायों का संरक्षण कर रही है. किसानों को गोबर भी बेच रही है.

वही कंप्यूटर बाबा खारून नदी के प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बड़े सजग व्यक्ति हैं. वे जरूर ध्यान देंगे. उन्होंने कहा कि नदी अगर जिंदा रहेगी तो हम जिंदा रहेंगे.

कंप्यूटर बाबा का असली नाम नामदेव दास त्यागी है और तेज दिमाग होने की वजह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें यह नाम दिया था. कंप्यूटर बाबा मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं. एमपी की सियासत में इनकी काफी अच्छी पकड़ है. गायों को लेकर शिवराज सरकार पर हमला बोलने के बाद 2018 विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस के साथ नजदीकियां बढ़ गई थी.

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…