• 17/10/2022

खाकी हुई शर्मसार: दारोगा ने महिला को बनाया हवस का शिकार, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

खाकी हुई शर्मसार: दारोगा ने महिला को बनाया हवस का शिकार, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Spread the love

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दारोगा पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि दारोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है.

दरअसल, लिंक रोड थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला जनवरी में तत्कालीन सूर्यनगर चौकी प्रभारी अंशुल वर्मा के संपर्क में आई थी. पीड़िता अपने एक मुकदमे की जांच के सिलसिले में आरोपी से मिली थी. उस केस में आरोपी दारोगा जांच अधिकारी है. इस दौरान दारोगा ने शादी का झांसा देकर महिला को बरगलाया और फिर उसके साथ रेप किया.

बता दें कि तीन दिन पहले दारोगा के आवास पर हंगामा किया था. महिला की शिकायत पर पुलिस ने पहले कार्रवाई कोई नहीं की, इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई. इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

महिला का आरोप है कि दारोगा कई बार सुनसान इलाके में लेकर गया. इस दौरान पीड़िता को दारोगा ने अपनी बातों में फंसा लिया. पीड़िता का आरोप है कि उसे दारोगा अंशुल वर्मा ने अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने का झांसा दिया था. इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए.

Related post

CJP आंदोलन में हिंसा की साजिश का दावा, जैश मॉड्यूल से जुड़ी महिला समेत दो गिरफ्तार

CJP आंदोलन में हिंसा की साजिश का दावा, जैश…

Spread the loveकोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध मॉड्यूल…
उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…