• 17/10/2022

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने डाला वोट, थरूर को CG में नहीं मिला कोई एजेंट, इस गलती से वोट हो जाएगा गलत

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने डाला वोट, थरूर को CG में नहीं मिला कोई एजेंट, इस गलती से वोट हो जाएगा गलत
Spread the love

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सोमवा सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 4 तक किया जाएगा। छत्तीसगढ़ से 307 डेलीगेट्स प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे। सबसे पहले मतदान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान में है। दोनों में से एक प्रत्याशी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे इस रेस में आगे चल रहे हैं। गांधी परिवार के बैक सपोर्ट की वजह से खड़गे का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का झुकाव मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर साफ नजर आ रहा है। यहां शशि थरूर को एक भी पोलिंग एजेंट नहीं मिला। उनके लिए पोलिंग एजेंट दिल्ली से भेजा गया है। जबकि खड़गे के लिए यहां 4 पोलिंग एजेंट हैं।

मतपत्र में नंबर लिखने से वोट गलत

कांग्रेस के सभी डेलीगेट्स के लिए पहचान पत्र जारी किया गया है। मतदान अधिकारी को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही वोटिंग की अनुमति दी जाएगी। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही मतदान की पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट किया है। बैलेट पेपर में दोनों उम्मीदवारों के नाम छपे होंगे। जिस भी उम्मीदवार को वोट करना है उसके नाम के आगे (✓) का निशान लगाना होगा। वहीं कोई अन्य निशान या नंबर लिखने पर वोट गलत माना जाएगा।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव आज, 137 साल के इतिहास में छठी बार होगी वोटिंग 

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…