• 17/10/2022

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, बीते रोज मिली थी रेप की धमकी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, बीते रोज मिली थी रेप की धमकी
Spread the love

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर कुछ हमलावरों ने तोड़फोड़ की है. स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि कुछ हमवालरों ने उनके घर में घुसकर गाड़ियों में तोड़फोड़ की है.

स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर बताया कि जब ये घटना हुई, उस वक्त वो घर पर नहीं थीं. मालीवाल ने कहा है कि वो इन हरकतों से डरने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि वो इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस में करेंगी.

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि “अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया. मेरी और मेरी माँ की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की. शुक्र है मैं और मेरी माँ दोनो घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूँगी नहीं. उन्होंने कहा कि वे दिल्ली पुलिस को कम्प्लेन कर रही हूँ.”

गौरतलब है कि बीते रोज पहले स्वाती मालीवाल ने आरोप लगाया था कि उन्हें रेप की धमकी मिल रही है. हाल ही में मीटू के आरोपी साजिद खान के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा था. उन्होंने अपने पत्र में साजिद को बिग बॉस से बाहर करने की मांग की थी. जिसके बाद से उन्हें रेप की धमकी मिल रही थी.

Related post

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25…

Spread the loveरायपुर । श्रम दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिला…
कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का…

Spread the love 00 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 00 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगार और कौशल विकास…
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर…

Spread the love00 नए दौर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो रहा छत्तीसगढ़, भविष्य के उद्योगों पर हमारा फोकस 00 सेमीकंडक्टर…