• 07/06/2022

चाट गुपचुप खाने से फूड प्वाइजनिंग, 1 की मौत 25 बीमार

चाट गुपचुप खाने से फूड प्वाइजनिंग, 1 की मौत 25 बीमार
Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर में गुपचुप चाट खाने से 25 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक बच्ची का इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में मौत हो गई। वहीं बच्ची की बड़ी बहन सहित 4 बच्चियों की हालत गंभीर है। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए सभी लोगों का इलाज बिल्हा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जारी है।

मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम देव किरारी का है। रविवार शाम महिलाएं और बच्चियां चाट गुपचुप खाने एक ठेले पर गई थी। चाट गुपचुप खाने के बाद रात में एक-एक कर सभी की तबियत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सभी को बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

जिसमें 5 की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिम्स रेफर कर दिया। जिनमें से एक बच्ची मीनाक्षी कोशले की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। बंगाल…
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री शर्मा

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य…

Spread the love00 जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल 00…
लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveलेखक -धनंजय राठौर संयुक्त संचालक ,जनसंपर्क, रायपुर रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक…