• 20/10/2022

जॉब नहीं छोड़ने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, मारपीट का VIDEO बनाकर किया पोस्ट, अब हुआ गिरफ्तार

जॉब नहीं छोड़ने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, मारपीट का VIDEO बनाकर किया पोस्ट, अब हुआ गिरफ्तार
Spread the love

केरल से एक पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दिलीप नाम के शख्स ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वह जॉब नहीं छोड़ रही थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को पत्नी की पिटाई करने, मारपीट का वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पूरा मामला तिरुवंनतपुरम के मलयंकीझू का है. यहां दिलीप नाम का एक शख्स और अथिरा नाम की युवती लंबे रिलेशनशिप में थे. जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली थी. कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन 16 अक्टूबर को दिलीप नशे में धुत होकर घर पहुंचा. उसने पत्नी अथिरा के साथ मारपीट की.

आरोपी पति ने अथिरा के साथ बुरी तरह से मारपीट की. उसके बाद आरोपी ने एक वीडियो भी बनाया. जिसमें वह बताया कि उसने अथिरा को क्यों मारा. इसके बाद वह कैमरा पत्नी की तरफ कर देता है. वीडियो में अथिरा रोते हुए बताया कि वह कर्ज चुकाने के लिए जॉब पर जा रही थी, लेकिन अब वह नौकरी छोड़ देगी.

बताया जा रहा है कि अथिरा एक सुपरमार्केट स्टोर में जॉब करती थी, लेकिन दिलीप को यह पसंद नहीं था. दंपत्ति के दो छोटे बच्चे भी हैं. दिलीप रोजाना शराब के नशे में घर आकर पत्नी अथिरा के साथ मारपीट करता था. इससे इनके परिवार को एक घर से दूसरे घर में शिफ्ट होने को मजबूर होना पड़ा. पिछले छह महीनों में इन्हें छह अलग-अलग घर बदलने पड़े.

Related post

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज के लिए पत्नी को जलाया था जिंदा

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के…
पानी-पूरी की शौकीन है गाय और उसका बछड़ा, सड़क पर गप-गप गोलगप्पे खाते हुए मजेदार VIDEO वायरल

पानी-पूरी की शौकीन है गाय और उसका बछड़ा, सड़क…

Spread the loveआखिर गोलगप्पा किसे नहीं पसंद है. गोलगप्पे का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है.…
PFI को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए किया बैन, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

PFI को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए…

Spread the loveकेंद्र सरकार ने PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और उसके सहयोगियों या मोर्चों को तत्काल प्रभाव से 5 साल…