• 02/10/2022

पानी-पूरी की शौकीन है गाय और उसका बछड़ा, सड़क पर गप-गप गोलगप्पे खाते हुए मजेदार VIDEO वायरल

पानी-पूरी की शौकीन है गाय और उसका बछड़ा, सड़क पर गप-गप गोलगप्पे खाते हुए मजेदार VIDEO वायरल
Spread the love

आखिर गोलगप्पा किसे नहीं पसंद है. गोलगप्पे का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. गोलगप्पे को अलग-अलग जगहों पर अगल-अलग नामों से जाना जाता है.  जैसे- पानी-पूरी, बताशा, पुचका, फुल्की, गुपचुप इत्यादि. हम गोलगप्पे की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हाल ही में वायरल हो इस VIDEO में पानी पूरी का स्वाद इंसान को नहीं, बल्कि गायों को लेते देखा जा रहा है. जिसे देखकर लोग चौंक भी जा रहे हैं और वीडियो देखकर लोग लोटपोट भी हो जा रहे हैं. वायरल हो रहा यह VIDEO बड़ा दिलचस्प है. VIDEO में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गाय और उसके बछड़े को गोलगप्पे खिलाते दिखाई दे रहा है. VIDEO में आप देखेंगे कि कैसे दोनों मां-बच्चे की जोड़ी अपने नंबर का इंतजार करते हुए गोलगप्पे के चटखारे ले रहे हैं.

वायरल वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क पर घूमने वाली गाय और उसका बछड़ा बड़े चाव से गप-गल कर गोलगप्पे खाए जा रही हैं. शायद ही पहले कभी किसी जानवर को इतने स्वाद से आपने गोलगप्पे खाते देखा होगा. हालांकि वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है.

बता दें कि इस वीडियो को झारखंड के डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया हैं. उन्होंने VIDEO के कैप्शन में लिखा है कि ‘अगर मां और बेटी एक साथ हों और उन्हें गोलगप्पे बेचने वाला मिल जाए तो और क्या कहा जा सकता है.’ वहीं वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.

Related post

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज के लिए पत्नी को जलाया था जिंदा

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के…
जॉब नहीं छोड़ने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, मारपीट का VIDEO बनाकर किया पोस्ट, अब हुआ गिरफ्तार

जॉब नहीं छोड़ने पर पति ने पत्नी को बुरी…

Spread the loveकेरल से एक पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Viral Video: गर्मी से बचने के लिए बाबा का गजब का जुगाड़, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Viral Video: गर्मी से बचने के लिए बाबा का…

Spread the loveभारत को जुगाड़ का देश का जाता है. यहां हर काम में जुगाड़ चलता है. कुछ ऐसे ही एक…