• 21/10/2022

BIG BREAKING : अम्लेश्वर मर्डर केस के 4 आरोपी बनारस से गिरफ्तार, सुपारी किलिंग या मकसद सिर्फ लूट, कल होगा खुलासा

BIG BREAKING : अम्लेश्वर मर्डर केस के 4 आरोपी बनारस से गिरफ्तार, सुपारी किलिंग या मकसद सिर्फ लूट, कल होगा खुलासा
Spread the love

अम्लेश्वर में दिन दहाड़े दुकान में घुसकर सराफा कारोबारी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम सभी आऱोपियों को लेकर दुर्ग के लिए रवाना हो गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम सौरभ कुमार सिंह, अभय कुमार भारती उर्फ बाबू, आलोक कुमार यादव और अभिषेक कुमार झा है।

इससे पहले पुलिस ने दो संदेहियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक आरोपी का नाम गौरव बताया जा रहा है। जो कि झारखंड का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वारदात के चार दिन पहले सभी आरोपी आरंग में इकट्ठा हुए थे। जहां प्लानिंग के बाद पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

मकसद सुपारी किलिंग

खुलासे के पहले जो थ्योरी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक वारदात का मकसद लूट की बजाय हत्या ही था। इस पूरी वारदात को सुपारी किलिंग माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मृतक को 5 गोली मारी थी। जबकि एक ही गोली में वह ढेर हो गया था।

आपको बता दें दुर्ग जिले के अम्लेश्वर स्थित तिरंगा चौक में सुरेन्द्र कुमार सोनी के समृद्धि ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। गुरूवार को दोपहर को दो युवक दुकान पहुंचे। ग्राहक बनकर पहुंचे दोनों युवकों ने उन्हें ज्वेलरी दिखाने के लिए कहा। इसी दौरान आरोपियों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरु कर दी। उऩ्हें 5 गोली मारी गई। हत्या के बाद दोनों युवकों ने दुकान के काउंटर में रखी नगदी और ज्वेलरी ले कर फरार हो गए।

Related post

बिना इंटरनेट भेजें पैसे! अब फीचर फोन से भी होगा UPI पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम

बिना इंटरनेट भेजें पैसे! अब फीचर फोन से भी…

Spread the loveनई दिल्ली। अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है और आप अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके…
सड़क हादसे में युवक की मौत, 3 घायल..रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर ट्रक से भिड़ी क्रेटा

सड़क हादसे में युवक की मौत, 3 घायल..रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे…

Spread the loveरायपुर। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। खरोरा थाना क्षेत्र के मंगोली चौक के…
FD में पैसा रखने से पहले जान लें ये विकल्प! LIC की इन स्कीम्स से मिल सकता है बेहतर रिटर्न

FD में पैसा रखने से पहले जान लें ये…

Spread the loveनई दिल्ली। जब निवेश की बात आती है तो ज्यादातर लोग सबसे पहले सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं। बैंक एफडी…