• 22/10/2022

BIG BREAKING: पहाड़ी उतरते समय बस और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में 14 की मौत, 35 घायल

BIG BREAKING: पहाड़ी उतरते समय बस और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में 14 की मौत, 35 घायल
Spread the love

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण बस हादसा हो गया. इस हादसे में लगभग 14 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 35 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद सोहागीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11:30 बजे पहाड़ के घाट पर हुआ. बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी. इसी दौरान पहाड़ से उतरते समय बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी. इस बस में ज्यादातर श्रमिक सवार थे. जो दिवाली के मद्देनजर अपने घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि रात एक बजे तक हॉस्पिटल में करीब 55 लोग पहुंच चुके थे. फिलहाल प्रशासन ने मौत की पुष्टि नहीं की है.

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…