• 27/01/2023

बंद कोयला खदान में घुसे 4 युवकों की मौत, रात से सुबह तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, निकाले गए शव

बंद कोयला खदान में घुसे 4 युवकों की मौत, रात से सुबह तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, निकाले गए शव
Spread the love

मध्य प्रदेश के शहडोल में बंद कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया है। खदान में कोयला और कबाड़ निकालने घुसे 4 लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

हादसा गुरुवार रात का है। बताया जा रहा है कि धनपुरी थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल सुहागपुर की भूमिगत बंद कोयला खदान है। गुरुवार को राहुल कोल, हजारी कोल, राजमहतो, कपिल विश्वकर्मा और सिद्धार्थ खदान के अंदर गए थे। लेकिन सिद्धार्थ घबराहट की वजह से बाहर आ गया। वहीं बाकि के लोग वापस नहीं लौट पाए। कई घंटे तक जब वे लोग वापस नहीं लौटे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गुरुवार देर रात के बाद शुरु हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार सुबह तक चला। सभी मृतकों के शव बाहर निकाले गए। शवों को पोस्ट मार्टम के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

एसपी प्रतीक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साल 2018 में यह भूमिगत कोयला खदान बंद हो गई थी। कालरी प्रबंधन ने यहां सीमेंट की दीवार खड़ी करके खदान को बंद कर दिया था। चोरी की नीयत से घुसे युवकों ने दीवार तोड़कर सुरंग बनाया और काफी अंदर तक वे लोग गए। खदान बंद होने की वजह से अंदर गैस का रिसाव हुआ जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि जो युवक घबराकर बाहर आ गया था उसने पूछताछ में बताया कि वे लोग चोरी करने अंदर घुसे थे। 1 घंटे तक उन्होंने दीवार तोड़ा और फिर सुरंग बनाकर अंदर दाखिल हुए थे।

Related post

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी…

Spread the love 00 वित्त मंत्री चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री यादव समारोह में हुए शामिल 00 कवि सम्मेलन में बिखरी…
CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख आवेदन आए; आवेदन की तारीख बढ़ाकर 3 दिसंबर की गई

CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ की तीनों बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं…

Spread the loveछत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़…