• 22/10/2022

छत्तीसगढ़ के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार, नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर की दरिंदगी, रेप का बनाया VIDEO

छत्तीसगढ़ के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार, नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर की दरिंदगी, रेप का बनाया VIDEO
Spread the love

छत्तीसगढ़ में अपराधों का गढ़ बनते जा रहा है. प्रदेश में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं है. लगातार हत्या, चोरी और रेप की वारदात सामने आ रही हैं. इसी बीच प्रदेश के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शुक्रवार को कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का बलात्कार हुआ है. सीएचओ को बंधक बनाकर उप स्वास्थ्य केंद्र में ही उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया.

फिलहाल मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दुष्कर्म का मुख्य आरोपी नाबालिग है, जिसकी उम्र 17 है. वहीं चौथा आरोपी फरार है. जिसकी तलाश जारी है.

पूरा मामला झगराखांड थाना क्षेत्र के छिपछिपी गांव की है. जहां उप स्वास्थ्य केंद्र में ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को तीन आरोपियों ने बंधक बना लिया. उसके हाथ-पैर बांध दिए. इस दौरान तीनों में से एक नाबालिग ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया. बाकी अन्य पीड़िता के रेप का वीडियो बनाते रहे.

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने 2 घंटे के बाद शाम 5 बजे रेप पीड़िता का हाथ-पैर खोल दिए. साथ ही इस बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी. पीड़ित CHO जैसे-तैसे अपनी स्कूटी से अपने घर पाराडोल पहुंची, और परिवार को पूरी जानकारी दी.

वहीं परिजनों के साथ झगराखांड थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. उप स्वास्थ्य केंद्र में दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात के हो जाने से पुलिस भी सकते में आ गई. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक फरार बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि पीड़िता कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ग्राम पंचायत पाराडोल की रहने वाली है. वह रोज 5 किमी दूर छिपछिपी के उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के लिए सुबह 10 बजे आती है.

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…