• 22/10/2022

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस की SI परीक्षा स्थगित, व्यापम ने जारी किया नोटिस

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस की SI परीक्षा स्थगित, व्यापम ने जारी किया नोटिस
Spread the love

छत्तीसगढ़ पुलिस की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ा झटका लगा है। 6 नवंबर को होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। व्यापम ने भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने का नोटिस जारी किया है। जिसमें अपरिहार्य कारणों से परीक्षा रद्द किया जाना बताया गया है। इसके साथ ही कहा गया है कि नई तिथि की जानकारी बाद में दी जाएगी।

आपको बता दे छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार भर्ती की प्रक्रिया साल 2018 में शुरु हुई थी। तब 600 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें 1 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इसी दौरान सरकार बदलने के बाद भर्ती प्रक्रिया रुकी रही। साल 2021 में नए सिरे से आवेदन मंगाए गए और पदों की संख्या बढ़ाकर 975 कर दी गई। इन पदों के लिए तकरीबन 1,48,858 लोगों ने आवेदन किया।

मापजोख के बाद 70,741 अभ्यर्थी पात्र

इस साल भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी और जून माह में दस्तावेजों और शारीरिक माप परीक्षण के बाद 70,741 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। वहीं 78,117 अभ्यर्थी निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं करने की वजह से बाहर हो गए।

प्री एक्जाम के लिए फिर भरवाए फॉर्म

6 नवंबर को प्री एक्जाम की तिथि तय की गई थी। लेकिन इससे पहले परीक्षा की जिम्मेदारी व्यापम को सौंप दी गई थी। व्यापाम ने नोटिफिकेशन जारी कर एक बार फिर छात्रों से फार्म भरवाए। दुबारा फार्म भरने से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी वंचित रह गए।

Related post

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…
रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री…

Spread the loveरायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय…