• 26/10/2022

Murder: कार पार्किंग को लेकर हुई नोकझोंक, बीच सड़क पर रिटायर्ड दरोगा के बेटे की ईंट से मारकर हत्या

Murder: कार पार्किंग को लेकर हुई नोकझोंक, बीच सड़क पर रिटायर्ड दरोगा के बेटे की ईंट से मारकर हत्या
Spread the love

यूपी के गाजियाबाद में मामूली विवाद में एक शख्स की जान ले ली. यहां मंगलवार को ढाबे के सामने पार्किंग को लेकर एक 35 वर्षीय युवक की ईट से मारकर हत्या कर दी गई.

पूरी घटना टीला मोड़ के भूपरा इलाके की है. जहां वरुण सड़क किनारे एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था. उसने अपनी कार एक अन्य कार के पास खड़ी कर दी थी, जिससे उस कार का दरवाजा नहीं खुल रहा था. इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद वरुण को ईंटों से बेरहमी से पीटा गया.

वरुण जावली गांव का रहने वाला था. युवक के पिता दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा हैं. पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल वरुण को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वहीं घटना के बाद परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा कर दिया और न्याय की मांग की. फिलहाल मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित कर दी है.

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…