• 27/10/2022

पति के सामने फांसी के फंदे पर झूली पत्नी, बचाने के बजाए शख्स बनाता रहा VIDEO

पति के सामने फांसी के फंदे पर झूली पत्नी, बचाने के बजाए शख्स बनाता रहा VIDEO
Spread the love

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरतंगेज मामले सामने आया है. यहां एक पति ने ऐसा कारनामा किया कि लोगों का दिल दहला गया है. जिससे अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. पूरा मामला यह है कि यहां पत्नी पंखे से लटक कर फांसी लगाने की कोशिश करती रही और पति उसको बचाने की जगह वीडियो बनाता रहा. पहले पत्नी प्रयास करती रही, फिर दूसरी बार में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

दरअसल, पूरा मामला कानपुर के गुलमोहर नगर का है. बताया जा रहा है कि कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले राज किशोर गुप्ता ने अपनी बेटी शोभिता गुप्ता की शादी 4 साल पहले संजीव गुप्ता के साथ की थी. मंगलवार की दोपहर शोभिता ने अपने घर में फांसी लगा ली. जिसके बाद संजीव ने इसकी सूचना पत्नी के घरवालों को दी. शोभिता के पिता राजकिशोर अपने घर वालों के साथ घबराए हुए बेटी के ससुराल पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि बेटी की बॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और उसका पति संजीव उसके चेस्ट में पंपिंग कर रहा था.

शोभिता के पिता राजकिशोर ने पुलिस को बताया कि जब हम घर पहुंचे तो बेटी की बॉडी बिस्तर पर पड़ी थी. दमाद संजीव उसकी चेस्ट में हमिंग कर रहा था. जब हमने उससे पूछा कि शोभिता ने फांसी कैसे और क्यों लगाई, तो उसने अपने मोबाइल का वीडियो दिखाते हुए कहा कि पहले भी वो फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी, तब मैंने उसको बचा लिया था. वीडियो देख हर कोई हैरत में पड़ गया कि उनकी बेटी फांसी लगा रही थी, तब उनका दामाद संजीव उसे बचाने की बजाए वीडियो बना रहा था और उसे बोल रहा था तुम ऐसा ही करोगी तुम्हारी सोच ऐसी ही है.

बताया जा रहा है कि लड़की पिता ने खुद अपनी बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने संजीव को हिरासत में ले लिया है. वहीं घटना को लेकर एसीपी किदवई नगर अनूप सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी कार्रवाई की जाएगी.

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…