• 27/10/2022

सीएम ने राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

सीएम ने राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस की तैयारियों राजधानी रायपुर में जोरों से चल रही है।इस दौरान 1 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन साइंस कालेज मैदान में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार की शाम महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए साइंस कालेज मैदान पहुंचे।

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों के स्थल का भी निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि 1 से 3 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए साइंस कालेज मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 09 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस अवसर पर सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…