• 27/10/2022

मात्र 3 रुपए के लिए महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपियों ने बेटों पर भी चाकू से किए कई वार

मात्र 3 रुपए के लिए महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपियों ने बेटों पर भी चाकू से किए कई वार
Spread the love

झारखंड के बोकारो में रोंगटे खड़े कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां मात्र तीन रुपए के लिए एक महिला की जान ले ली गई. इतना ही नहीं, उसके दो बेटों पर भी चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया. फिलहाल मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

पूरी घटना बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजी नगर चास की है. यहां नजमा उर्फ लैला अपने दो बेटों के साथ रहती थी. इसी बीच बुधवार को उसके बेटे इम्तियाज और मुमताज की गुड्डू नाम के युवक से तीन रुपए को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और गुड्डू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों से मारपीट करने लगे.

वहीं लड़ाई-झगड़ा देख नगमा मौके पर बीच बचाव करने पहुंच गई, लेकिन आरोपी गुड्डू ने इसी बीच चाकू निकालकर उन पर एक के बाद एक कई वार किए. साथ ही महिला के बेटों पर भी चाकू से हमला किया. जिससे तीनों लोग घायल हो गए.

घटना के बाद खून से लथपथ नगमा को बेटों और मोहल्ले के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. फिलहाल दोनों बेटों का इलाज अभी जारी है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है. मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है. घटना बुधवार दोपहर की है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तीन रुपए के लिए गुड्डू का घायलों से विवाद हुआ था.

Related post

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची का शव…
पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई, दोस्त ने ही दोस्त की कर दी हत्या

पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई,…

Spread the loveमहाराष्ट्र के ठाणे से दोस्ती के रिश्ते को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां ठाणे के…
इस हत्याकांड में संघ प्रचारक सहित RSS के 11 कार्यकर्ताओं को उम्र कैद की सजा, ये है मामला

इस हत्याकांड में संघ प्रचारक सहित RSS के 11…

Spread the loveकेरल की एक अदालत ने हत्या के एक मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के 11 कार्यकर्ताओं को…