• 27/10/2022

आदिवासी आरक्षण और राज्योत्सव पर सियासत : पूर्व मंत्री ने कहा- घर को नाराज करके दुनिया से कुछ नहीं मिलेगा, बघेल बोले – 15 साल तक क्या किए ?

आदिवासी आरक्षण और राज्योत्सव पर सियासत : पूर्व मंत्री ने कहा- घर को नाराज करके दुनिया से कुछ नहीं मिलेगा, बघेल बोले – 15 साल तक क्या किए ?
Spread the love

आदिवासियों के आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने आदिवासियों द्वारा राज्योत्सव का विरोध के ऐलान पर सूबे की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाया है। जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 15 साल तक बीजेपी को मौका मिला। बस्तर के आदिवासियों को तो नक्सली समझते थे, गोलिया भी उनके सीने में चलाई जाती थी। आदिवासियों को जेलों में के अंदर किया जाता था। वह उनका दृष्टिकोण था। हमारी दृष्टि यह है कि बस्तर सरगुजा लगभग 41 जनजातियां छत्तीसगढ़ में निवास करती है।

सीएम ने आगे कहा कि हम आदिवासियों की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। देश और दुनिया के ट्राईबल का और उनकी संस्कृति का भी एक संगम होगा। जिसमें विदेश से भी 9 टीम छत्तीसगढ़ आ रही है। सभी लोग अपना कार्यक्रम दिखाएंगे। देश दुनिया की जो संस्कृति है उसको जानने का और छत्तीसगढ़ की जो गौरवशाली संस्कृति है, उसको भी जानने का लोगों को मौका मिलेगा।

वहीं आरक्षण के मसले पर सीएम ने कहा कि डेटा कमीशन बनाए थे उसका रिपोर्ट आने पर तत्काल करेंगे। उसकी प्रक्रिया हम लोगों ने तय कर लिया है। अधिकारियों से भी बातचीत हो गई है। आदिवासियों के जो प्रतिनिधि आए थे उन लोगों से भी चर्चा की गई है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछली सरकार के गलत कर्मों के कारण से यह स्थिति निर्मित हुई है और पूरा विश्वास आदिवासियों की यह सरकार ही उस समस्या का निदान ढूंढेंगी।

आपको बता दें उच्च न्यायालय ने 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण को असंवैधानिक करार देते हुए राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था। जिसके बाद से आदिवासी समाज में नाराजगी देखी जा रही है। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ आदिवासी समाज के कई लोगों ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। वहीं सर्व आदिवासी समाज ने राज्य सरकार द्वारा 1 नवंबर से आयोजित राज्योत्सव के विरोध का ऐलान किया है।

सर्व आदिवासी समाज द्वारा विरोध के ऐलान और राज्योत्सव में आदिवासी नृत्य महोत्सव में 9 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने पर राज्य सरकार पर अजय चंद्राकर ने तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि घर को नाराज करके दुनिया से कुछ नहीं मिलेगा।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…