• 28/10/2022

पराग अग्रवाल को निकालने पर एलन मस्क को चुकानी होगी बड़ी कीमत, इतनी रुपयों का करने पड़ेगा भुगतान

पराग अग्रवाल को निकालने पर एलन मस्क को चुकानी होगी बड़ी कीमत, इतनी रुपयों का करने पड़ेगा भुगतान
Spread the love

ट्विटर खरीदते ही दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सहगल सहित कई शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पराग अग्रवाल को ट्विटर से निकाले जाने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थी। वजह पराग अग्रवाल और एलन मस्क के बीच कई बार सार्वजनिक मंच में हुई नोंक झोंक थी।

दरअसल अप्रैल में ट्विटर से डील होने के बाद मस्क ने इसे होल्ड कर दिया था। मस्क ने स्पैम और फेक अकाउंट को लेकर डील होल्ड कर दी थी। पराग अग्रवाल और मस्क के बीच बोट्स अकाउंट को लेकर कई बार तीखी बहस हुई। जिसके बाद टेस्ला के सीईओ ने डील कैंसल कर दी। मामला कोर्ट में पहुंचा तो मस्क डील के लिए तैयार हो गए और ट्विटर को खरीद लिया।

पराग को निकाले जाने की अटकलों के बीच जो रिपोर्ट्स आई थी उनके मुताबिक अगर उऩ्हें कंपनी से निकाला जाता है तो उसके एवज में उन्हें अच्छी खासी रकम चुकाना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विटर डील के 12 महीने के भीतर पराग अग्रवाल को अगर निकाला जाएगा तो उन्हें 4.2 करोड़ डॉलर (345.72 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसका अंदाजा पराग अग्रवाल की बेस सैलरी, एक्सीलेरेटेड वेस्टिंग औऱ इक्विटि अवार्डस के आधार पर लगाया गया था।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…