• 30/10/2022

खांडे को एससी आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर बीजेपी के आदिवासी नेता आगबबूला, इस वजह से हैं नाराज, कहा- कांग्रेस अंग्रेजों की तरह काम कर रही

खांडे को एससी आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर बीजेपी के आदिवासी नेता आगबबूला, इस वजह से हैं नाराज, कहा- कांग्रेस अंग्रेजों की तरह काम कर रही
Spread the love

कांग्रेस नेताओं को शनिवार को निगम मंडल और आयोग में पद दिए गए। जिसमें केपी खांडे को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के आदिवासी नेताओं ने खांडे को अऩुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया है। बीजीपी नेताओं का आऱोप है कि आदिवासियों के 32 फीसदी आरक्षण के विरोध में दायर की गई याचिकाओं में प्रमुख याचिकाकर्ता खांडे थे।

बीजेपी कार्यालय में आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी और विकास मरकाम ने प्रेस वार्ता ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासियों के 32 फीसदी आरक्षण को अपास्त कराने में केपी खांडे की मुख्य भूमिका थी। जिसका इनाम भूपेश सरकार ने उन्हें अऩुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बना कर दिया। कांग्रेस सरकार अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति की तरह अऩुसूचित जाति और अऩुसूचित जनजाति को लड़ाने का कार्य कर रही है।

बीजेपी नेताओं ने आगे कहा कि भूपेश सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने का ड्राम किया और बाद में अपने करीबी कुणाल शुक्ला से हाईकोर्ट में स्टे लगवा दिया। बाद में कुणाल शुक्ला को भी इसी तरह पुरस्कृत करते हुए कबीर शोध पीठ का अध्यक्ष बना दिया।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…