• 30/10/2022

राजधानी में आयोजित छठ कार्यक्रम में शामिल हुए CM भूपेश, पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

राजधानी में आयोजित छठ कार्यक्रम में शामिल हुए CM भूपेश, पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी में महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व समारोह में शामिल हुए. इस कार्यक्रम का आयोजन महादेव घाट छठ पर्व आयोजन समिति द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह प्रकृति की उपासना का पर्व है. यह उगते एवं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का पर्व है.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि समिति के द्वारा छठ पूजा के लिए जमीन आबंटन की मांग की गई है, समिति द्वारा इस संबंध में शासन को आवेदन करने पर उन्हें प्रक्रिया अपनाने के बाद जमीन आबंटित कर दी जाएगी. साथ ही जमीन आबंटित होने के पश्चात् भवन निर्माण के लिए भी सहायता दी जाएगी.

बघेल ने कहा कि यह पूर्वांचल एवं भोजपुरी समाज के लोगों का सबसे बड़ा पर्व है. इस पर्व में कोई भेद-भाव नहीं होता, न कोई राजा होता और न कही कोई रंक होता है. सबके प्रति समान भाव रहता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व में कठिन तपस्या के बाद सूर्य की उपासना की जाती है. वास्तव में सूर्य ऊर्जा का स्रोत होता है. सूर्य की उपासना के बाद हम सभी में ऊर्जा का संचार होता है.

भूपेश बघेल ने कहा कि सभी को छठ पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. महिलाएं बहुत कठिन तपस्या करती हैं. बिहार के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा राज्य है जहां पर छठ पर्व की छुट्टी मिली हुई है.० इससे छत्तीसगढ़ में छठ का महत्व बढ़ जाता है.

Related post

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी…

Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ और ‘हमारी आंगनबाड़ी,…
CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा

CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव लंबे उपचार के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए। दिल्ली में करीब…