• 01/11/2022

LPG Price : गैस सिलेंडरों के दाम में भारी कटौती, 115 रुपये हुआ सस्ता

LPG Price : गैस सिलेंडरों के दाम में भारी कटौती, 115 रुपये हुआ सस्ता
Spread the love

LPG सिलेंडरों के दाम में एक बार फिर कटौती की गई है। आज 1 नवंबर से एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। यह कटौती व्यावसायिक इस्तेमाल में आऩे वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों में की गई है। व्यावसायिक इस्तेमाल में आऩे वाले इन सिलेंडरों के दाम में कमी होने के बाद होटल-रेस्टोरेंट और केटरिंग व्यावसाय से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली में 1 नवंबर से इंडेन के सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, मुंबई में 115.5, कोलकाता में 113 और चेन्नई में 116.5 रुपये कम किए गए गए हैं। पिछले महीने 1 अक्टूबर को दाम में 25 रुपये की कटौती की गई थी।

सिलेंडरों में की गई कटौती के बाद अब दिल्ली में इंडेन का कमर्शियल सिलेंडर 1859.5 की जगह 1744 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 1844 की जगह 1696, कोलकाता में 1995.5 की जगह 1846 रुपये और चेन्नई में 2009.50 रुपये में मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1893 रुपये में मिलेगा।

हालांकि घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वो पुराने दामों पर ही मिलेंगे। घरेलू LPG सिलेंडर दिल्ली में 1053, मुबंई में 1052.5, कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.5 रुपये की दर पर मिल रहा है।

आपको बता दें हर महीने की पहली तारीख को देश की गैस कंपनियां सिलेंडरों के दाम तय करती है। यह लगातार छठवां महीना है जब व्यावसायिक सिलेंडरों के दाम घटाए गए हैं।

Related post

Breaking: सरकार का बहनों को तोहफा, अब ₹ 450 में मिलेगा गैस सिलेंडर, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला

Breaking: सरकार का बहनों को तोहफा, अब ₹ 450…

Spread the loveरक्षाबंधन से ठीक पहले सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना की…
LPG सस्ता: गृहणियों को चुनावी राहत,  PM मोदी ने गैस सिलेंडर के दाम में कटौती का किया ऐलान, जानें कीमत

LPG सस्ता: गृहणियों को चुनावी राहत, PM मोदी ने…

Spread the loveमहंगाई की मार झेल रही जनता के लिए लोकसभा चुनाव से पहले थोड़ी सी राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री…
LPG: गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हो गई कीमत

LPG: गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, जानें…

Spread the loveLPG Price hike: देश में महंगाई से त्रस्त आम जनता को त्योहारी सीजन शुरु होने से पहले ही बड़ा…