• 01/11/2022

अंधविश्वास ने ली जान : भूत भगाने का दावा कर तांत्रिक ने त्रिशूल से जलाया, मनोरोगी की हुई मौत

अंधविश्वास ने ली जान : भूत भगाने का दावा कर तांत्रिक ने त्रिशूल से जलाया, मनोरोगी की हुई मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आज भी अंध विश्वास की जड़ें कितनी गहरी है। उसकी एक बानगी प्रदेश के बिलासुपर जिले में देखने को मिली। यहां एक मनोरोगी को अस्पताल के इलाज से जब फायदा नहीं मिला तो परिवार वाले उसे एक बैगा के पास ले गए। बैगा उसे अपने घर में रखकर उसे गर्म त्रिशूल से दागते रहा। जलने से उसके पूरे शरीर में फफोले हो गए। जिसकी वजह से उसे इन्फेक्शन हो गया और 4 दिन बाद उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।

रतनपुर पुलिस के मुताबिक 30 अक्टूबर को ग्राम पोड़ी के सरपंच ने सूचना दी कि गांव के टेकूराम निर्मलकर उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मौत हो गई। उसके पूरे शरीर में जलने के निशान है और परिवार वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो उसके शरीर पर 20 से ज्यादा जगहों पर जलने के निशान थे। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि 4 महीने पहले उसके पति की मानसिक स्थिति खराब हो गई। इलाज के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इस दौरान उसे पता चला कि मल्हार चौकी क्षेत्र स्थित जुनवानी में रहने वाला रिश्तेदार लीला रजक झाड़-फूंक का काम करता है। बैगा ने भूत-प्रेत बाधा बताया और उसे ठीक करने का दावा किया। महिला 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक उसके पास पति के साथ रही। इस दौरान वह टेकूराम को त्रिशूल से जलाता रहा। 27 तारीख को उसने दोनों को वापस भेज दिया कि अब उसके हालत में सुधार हो जाएगा।

जलने की वजह से उसके शरीर में इन्फैक्शन हो गया। 30 तारीख को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर उसका पीएम कराया। जिसमें मौत का कारण इन्फेक्शन बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बैगा लीला रजक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…
Breaking : बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें जंबो लिस्ट…!!

Breaking : बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के…
ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और…

Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक…