• 02/11/2022

तीसरे विश्वयुद्ध की दस्तक! सउदी अरब पर ये देश हमले की कर रहा तैयारी, खुफिया रिपोर्ट में दावा, अमेरिकी सेना हाई अलर्ट पर

तीसरे विश्वयुद्ध की दस्तक! सउदी अरब पर ये देश हमले की कर रहा तैयारी, खुफिया रिपोर्ट में दावा, अमेरिकी सेना हाई अलर्ट पर
Spread the love

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी से जंग जारी है। इस जंग में यूक्रेन के कई इलाके तबाह हो गए हैं। परमाणु युद्ध की आशंका के बीच सउदी अरब की एक खुफिया रिपोर्ट ने पूरी विश्व की चिंता बढ़ा दी है। इस रिपोर्ट को तीसरे विश्व युद्ध की आहट मानी जा रही है। सउदी अरब ने अपनी इस रिपोर्ट को अमेरिका के साथ साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान सउदी अरब पर हमला कर सकता है। जिसके बाद अमेरिका ने खाड़ी देशों में मौजूद अपनी सेना को हाईअलर्ट पर रखा है। सामाचार एजेंसियों के मुताबिक अमेरिका और सउदी अरब के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अपनी चिंता जताई है औऱ कहा है कि अगर ईरान ऐसा करता है तो उसका जवाब दिया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि हम इन खतरों को लेकर चिंतित हैं। हम लगातार सउदी अरब के संपर्क में है। मिडिल ईस्ट में अपने हितों और भागीदारों की रक्षा करेंगे।

आपको बता दें हिजाब को लेकर इरान में प्रदर्शन जारी है। अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 1000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ईरान ने आरोप लगाया था कि अमेरिका, सउदी अरब और इजरायल के साथ मिलकर इन प्रदर्शनों को भड़का रहा है। पिछले महीने ईरान के कमांडर ने सउदी अरब को इन प्रदर्शनों के टीवी कवरेज पर लगाम लगाने की चेतावनी दी थी।

Related post

सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत, रेस्क्यू से पहले खत्म हुई सांसें

सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान…
CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत

CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की…
छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, कई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब तेजी से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेष…