• 02/11/2022

राजधानी के SOS आश्रम में नाबालिग से रेप, अफसरों ने किशोरी की कराई डिलीवरी, आश्रम का कर्मचारी गिरफ्तार

राजधानी के SOS आश्रम में नाबालिग से रेप, अफसरों ने किशोरी की कराई डिलीवरी, आश्रम का कर्मचारी गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना स्थित SOS बाल आश्रम में एक 14 साल की किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। किशोरी प्रेग्नेंट भी हो गई और उसकी डिलेवरी भी कराई गई। जिसमें उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। आश्रम के अफसरों ने इस पूरे मामले को दबा दिया था। लेकिन यह मामला लीक हो गया।

बताया जा रहा है कि SOS आश्रम में रहने वाली किशोरी को वहीं के एक कर्मचारी अंजनी शुक्ला ने झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। लड़की के गर्भवती होने की जानकारी से आश्रम में हड़कंप मच गया। जिसके बाद अधिकारियों ने उस पूरे मामले को दबा कर रखा। कई महीने बाद में माना थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

माना थाना के सब इंस्पेक्टर सौमित्री भोई ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। उऩ्होंने बताया कि SOS आश्रम में जून 2021 की घटना है। पांच महीने बाद मामले की एफआईआर कराई गई। 26 नवंबर को रिपोर्ट होने के बाद आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अभी जेल में है।

Related post

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

Spread the loveरायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त  रजत…
मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गरिमामय कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन…
इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश शरण ने किया ध्वजारोहण

इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश,…