• 02/11/2022

ED BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को ED ने भेजा समन, कल होगी पूछताछ, बढ़ सकती है मुश्किलें

ED BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को ED ने भेजा समन, कल होगी पूछताछ, बढ़ सकती है मुश्किलें
Spread the love

केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री समन भेजकर तलब किया है। सीएम को ईडी ने पूछताछ के लिए कल बुलाया है। ईडी ने अवैध खनन (Illegal mining) को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जवाब तलब करेगी। ईडी ने मामले में सोरेन के करीबी सहयोगी पंकज मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ED की टीम ने झारखंड में 8 जुलाई को पंकज मिश्रा और उनके व्यापारिक साझेदारों के 18 ठिकानों पर छापा मारा था। इस छापे में जांच एजेंसी को कई अहम सुराग मिले थे। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान एक लिफाफा मिला था जिसमें सीएम के बैंक खातों से जुड़ी एक चेकबुक थी। चेक बुक के दो पन्नों पर हस्ताक्षर भी मौजूद थे।

आपको बता दें ईडी ने इस साल मार्च में पंकज मिश्रा सहित कई लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद सभी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान पंकज मिश्रा के ठिकानों से 5.34 करोड़ रुपये नगदी जब्त की गई साथ ही 37 बैंक खातों में जमा किए गए 11.88 करोड़ रुपये ईडी ने फ्रीज कर दिए। मामले में ईडी ने दावा किया था कि यह सारा पैसा झारखंड में अवैध खनन से संबंधित था।

मामले में ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई, बच्चू यादव को 4 अगस्त और प्रेम प्रकाश को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

इसे भी पढें :

Related post

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग-कोयला घोटाले से जुड़ रहे तार

ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में रहेजा ग्रुप और…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की सख्ती जारी है। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर…
बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना, BJP में हो सकते हैं शामिल, सूबे में बढ़ी हलचल

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली…

Spread the loveझारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है। चल रही सियासी अटकलों के…
ED Breaking: जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री से ED की टीम कर रही पूछताछ, CM आवास के बाहर CRPF तैनात

ED Breaking: जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री से ED की…

Spread the loveझारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मुख्यमंत्री  हेमंत…