• 02/11/2022

गाय काटकर गोमांस ले जाते दो पकड़ाए, जमकर मचा बवाल, लोगों ने निकाला जुलूस

गाय काटकर गोमांस ले जाते दो पकड़ाए, जमकर मचा बवाल, लोगों ने निकाला जुलूस
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गाय को काटकर गोमांस ले जाने वाले दो पकड़ाए हैं। गाय को काटे जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और बोरी में भरकर गोमांस ले जाते हुए दोनों ग्रामीणों को पकड़ लिया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और दोनों का ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। यहां हाईकोर्ट जज कॉलोनी के पीछे गाय काटने की जानकारी मिलते ही कुछ युवक मौके पर पहुंच गए। युवकों ने गोमांस बोरी में भरकर ले जाते हुए नरसिंह रोहिदास और रामनिवास मेहर को पकड़ लिया।

जिसके बाद इलाके में जमकर बवाल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों के कपड़े उतरवा कर उनका जुलूस निकाला। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने गोमांस ले जाना कबूल किया। पुलिस ने बोरी में बरामद गोमांस का वेटनरी डॉक्टरों से जांच कराई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related post

सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत, रेस्क्यू से पहले खत्म हुई सांसें

सेप्टिक टैंक बना मौत का गड्ढा, जहरीली गैस से…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान…
CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत

CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की…
छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, कई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब तेजी से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेष…