• 05/11/2022

OMG : 83 वर्षीय विदेशी महिला को 28 साल के एक युवक से हुआ प्यार, दोनों ने की शादी, 1 साल बाद इस वजह से सुर्खियों में है ये जोड़ी

OMG : 83 वर्षीय विदेशी महिला को 28 साल के एक युवक से हुआ प्यार, दोनों ने की शादी, 1 साल बाद इस वजह से सुर्खियों में है ये जोड़ी
Spread the love

कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार न तो अमीरी देखता न गरीबी, न धर्म न जाति, न रंग न रूप और न ही उम्र के बंधन को ही देखता है। प्यार तो सिर्फ प्यार ही देखता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। वजह एक 83 साल की बुजुर्ग महिला और 28 साल के एक युवक का इश्क और शादी है। युवक और महिला दोनों अलग-अलग देश के हैं। दोनों का इश्क जब परवान चढ़ा तो विदेशी महिला अपने प्रेमी के साथ घर बसाने उसके देश पहुंच गई। जहां पूरी रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने शादी कर ली।

इसे भी पढ़ें : डांसर सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने आरोप किए तय, यह है मामला

मामला पाकिस्तान का है। हाफजाबाद के काजीपुर में रहने वाले 28 वर्षीय हाफिज नदीम की मुलाकात पोलैंड में रहने वाली 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोशल मीडिया में हुई। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर दोस्ती इश्क में तब्दील हो गई। जिसके बाद दोनों की मोहब्बत ऐसी परवान चढ़ी कि दोनों ने एक दूसरे से जन्म-जन्म के वादे कर लिए। आखिरकार जब दूरियां बर्दाश्त नहीं हुई तो महिला पोलैंड से अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच गई। यहां दोनों ने सामाजिक रीति रिवाज के हिसाब से निकाह कर लिया।

इसे भी पढ़ें : BIG ALERT : चीन ने दुनिया को फिर डाला खतरे में, चीनी रॉकेट गिर सकता है भारत और अमेरिका में, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट, इस देश ने बंद किए एयरपोर्ट 

दोनों का निकाह एक साल पहले नवंबर 2021 में हुआ था। शादी के बाद दोनों काफी खुश हैं। उनकी शादी को एक साल पूरे भी हो गए। ऐसे में उनका एक इटरव्यू सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से यह जोड़ा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सुर्खियों की वजह दोनों की उम्र में बहुत बड़ा अंतर होना और शादी के एक साल बाद भी साथ-साथ रहते हुए दोनों का खुश रहना।

बताया जा रहा है कि हाफिज नदीम का पाकिस्तान में खुद का कारोबार है। उसकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापुर सहित 5 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान, देखिए शेड्यूल 

Related post

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर…

Spread the loveToday Shubh Muhurat 18 September 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या…
Aaj Ka Rashifal : आज 18 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 18 सितंबर को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 September 2026 : आज के दिन सभी राशियों का करियर और लव लाइफ के लिए…
CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…