• 05/11/2022

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने आरोप किए तय, यह है मामला

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने आरोप किए तय, यह है मामला

Follow us on Google News

डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें कम होने की बजाय लगातार बढ़ते ही जा रही है। धोखाधड़ी के मामले में अब उनके खिलाफ आरोप भी तय हो गए हैं। इस मामले में उनके अलावा 4 और लोग भी हैं जिनके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। मामले में अगली सुनवाई 12 दिसंबर तय की गई है।

13 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के आशियाना थाना में सपना चौधरी और इवेंट ऑर्गनाइजरों जुनैद अहमद, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। डांसर सपना चौधरी पर आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद वो प्रोग्राम में नहीं पहुंची।

इसे भी पढ़ें : AIIMS में 3 दिन तक वेलकम पार्टी का आयोजन, देर रात तक होता रहा DJ का शोर, अनुमति देने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

सपना के शो के लिए ऑफलाइऩ और ऑनलाइन टिकट बेचे गए थे। टिकट की दर प्रति व्यक्ति 300 रुपये थी। सात घंटे उनका कार्यक्रम चलना था। लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंची। जिसकी वजह से वहां पहुंचे दर्शकों ने जमकर हंगामा बरपाया था। इस शो के ऑर्गनाइजर जुनैद अहमद, इवाद अली, अमित पांडे, नवीन शर्मा और रत्नाकर उपाध्याय थे।

इसे भी पढ़ें : BIG ALERT : चीन ने दुनिया को फिर डाला खतरे में, चीनी रॉकेट गिर सकता है भारत और अमेरिका में, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट, इस देश ने बंद किए एयरपोर्ट 

इससे पहले लखनऊ कोर्ट ने अगस्त में सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सपना चौधरी सहित सभी पांचों आरोपियों को 22 अगस्त को कोर्ट में पेश होना था लेकिन सपना पेश नहीं हुई। यहां तक कि उनके वकील ने छूट के लिए कोई आवेदन भी अदालत के सामने पेश नहीं किया था। वारंट जारी होने के बाद सपना ने अपनी गलती मानते हुए अदालत से गिरफ्तारी वारंट वापस लेने की मांग की थी। उन्होंने अपने आवेदन में कहा था कि अंजाने में उनसे गलती हुई थी। जिसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट वापस ले लिया था।

इसे भी पढ़ें : क्या टीम इंडिया के ऊपर होगा एक्शन? T20 World Cup में लगा ये गंभीर आरोप, उठने लगे सवाल