• 05/11/2022

राहुल गांधी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के उल्लंघन का मामला दर्ज, भारत जोड़ो यात्रा और KGF 2 से जुड़ा है मामला

राहुल गांधी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के उल्लंघन का मामला दर्ज, भारत जोड़ो यात्रा और KGF 2 से जुड़ा है मामला
Spread the love

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ा यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर बीजेपी के नेता लगातार उन पर हमलावर हैं। उनकी इस यात्रा को खासा जनसहयोग भी मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बनाए गए वीडियोज को अपने सोशल मीडिया पेज में शेयर कर रही है। इन वीडियोज में कांग्रेस फिल्म KGF के म्यूजिक का इस्तेमाल कर रही है। जिसकी वजह से केजीएफ चेप्टर 2 फेम एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें : OMG : 83 वर्षीय विदेशी महिला को 28 साल के एक युवक से हुआ प्यार, दोनों ने की शादी, 1 साल बाद इस वजह से सुर्खियों में है ये जोड़ी 

एमआरटी म्यूजिक का कहना है कि केजीएफ चेप्टर 2 के साउंडट्रैक के अधिकार हासिल करने के लिए उन्होंने एक बड़ी राशि निवेश की थी। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की मार्केटिंग के लिए जो वीडियोज तैयार किए हैं उसमें उसमें उन्होंने KGF चैप्टर 2 के म्यूजिक का इस्तेमाल किया है। इसके लिए कांग्रेस ने एमआरटी म्यूजिक से अनुमति/लाइसेंस नहीं लिया है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापुर सहित 5 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान, देखिए शेड्यूल 

FIR दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और जयराम रमेश के खिलाफ धारा 403 , 465 , 120 धारा 403, 465 और 120बी आर/डब्ल्यू धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत और धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत FIR दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें : AIIMS में 3 दिन तक वेलकम पार्टी का आयोजन, देर रात तक होता रहा DJ का शोर, अनुमति देने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

एमआरटी म्यूजिक की ओर से एम नवीन कुमार ने कहा कि ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) द्वारा जो वीडियो पोस्ट किए गए हैं। हमारी अनुमति के बगैर उनमें केजीएफ के गानों का इस्तेमाल किया गया है। यह देखकर हम हैरान हैं। कांग्रेस अपने राजनीतिक एजेंडे को बढ़ाने के लिए बगैर हमारी अनुमति के हमारे गानों का इस्तेमाल कर रही है। आईएनसी जैसी संस्था को भारतीय नागरिकों के सामने एक  उदाहरण स्थापित करना चाहिए। हालांकि उन्होंने खुद ही कानून तोड़ा है।  इस गंभीर उल्लंघन को हम पूरी कोशिश के साथ चुनौती देंगे।’

इसे भी पढ़ें : CG में डिप्टी कलेक्टर अरेस्ट : 20 हजार की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार 

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…