• 11/11/2022

समृति ईरानी पहुंची छत्तीसगढ़, बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली में होंगी शामिल, मीडिया से बनाई दूरी

समृति ईरानी पहुंची छत्तीसगढ़, बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली में होंगी शामिल, मीडिया से बनाई दूरी
Spread the love

बीजेपी की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने के लिए केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ पहुंच गई हैं। वे शुक्रवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंची और वहां से सीधे बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गईं। बीजेपी कार्यालय से वे सीधे बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां बीजेपी द्वारा आयोजित बड़े आंदोलन में शामिल होंगी।

स्मृति ईरानी बिलासपुर 1:30 बजे जगमल चौक स्थित पटेल मैदान से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी। नेहरू चौक में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया है। स्मृति ईरानी जनसभा को संबोधित करेंगी इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

महतारी हुंकार रैली के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश भर से महिलाओं को बिलासपुर लाया जा  रहा है। रैली में स्मति ईरानी के अलावा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद संगीता यादव, मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में वृद्धि हुई है। रेप और गैंगरेप जैसी वारदातें बढ़ी हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। जनघोषणा पत्र में शराबबंदी, महिला सुरक्षा जैसे कई वादे किए गए थे, जिन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है। इन्हीं सारे मुद्दों को लेकर बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली के जरिए बीजेपी राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।

Related post

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…
CG- पत्नी की हत्या: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान….

CG- पत्नी की हत्या: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है। जहां पत्नी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी…
CG- एक नौकरी के लिए दो भाइयों में अदालती जंग! अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने सुनाया ये अहम फैसला…

CG- एक नौकरी के लिए दो भाइयों में अदालती…

Spread the loveबिलासपुर। अनुकंपा नियुक्ति और आपत्ति को लेकर छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु के सिंगल बेंच ने…