• 11/11/2022

लिव-इन में रहने की दी खौफनाक सजा, लड़के को जूते की माला पहनाकर पिलाई पेशाब और फिर..

लिव-इन में रहने की दी खौफनाक सजा, लड़के को जूते की माला पहनाकर पिलाई पेशाब और फिर..
Spread the love

राजस्थान के टोंक में एक युवक अपने प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। लड़की वालों को यह बात गवारा नहीं गुजरी तो उन्होंने युवक को ऐसी सजा दी कि सुनकर रुह भी कांप जाएगी। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मालपुरा थाना क्षेत्र के रिंडल्या में रहने वाली एक युवती 12 दिन पहले एक युवक के साथ चली गई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। कुछ दिनों बाद लड़की के परिजन उसे अपने साथ ले गए। इस मामले में मोग्या समाज की पंचायत बैठी, जिसमें युवक को भी बुलाया गया। पंचायत द्वारा बुलाने पर युवक अपनी बहन के साथ वहां पहुंचा।

पंचायत ने अपना फैसला सुनाते हुए युवक को 93 हजार रुपये लड़की के पिता को देने के लिए कहा गया। इसके बाद लड़की को साथ में ले जाने का निर्णय सुनाया। जिसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।

अपनी बहन के साथ पहुंचा युवक भी गांव जाने के लिए बस स्टैण्ड के लिए रवाना हो गया। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने दोनों भाई-बहन को वहां से अगवा कर जंगल ले गए। जहां दोनों को रातभर बंधक बनाकर रखा।

इस दौरान आरोपियों ने उन लोगों के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि बर्बरता की सारी सीमाएं पार कर दी। युवक को लड़की के घरवालों ने जूते की माला पहनाई। उसको पेशाब पिलाया गया। गर्म चिमटे से दागा गया। धारदार हथियार से उसकी नाक पर हमला किया गया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया।

इस पूरे मामले में पुलिस ने लड़की के पिता, दोनों भाई और जीजा सहित 8 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…
CG- पत्नी की हत्या: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान….

CG- पत्नी की हत्या: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है। जहां पत्नी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी…
CG- एक नौकरी के लिए दो भाइयों में अदालती जंग! अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने सुनाया ये अहम फैसला…

CG- एक नौकरी के लिए दो भाइयों में अदालती…

Spread the loveबिलासपुर। अनुकंपा नियुक्ति और आपत्ति को लेकर छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु के सिंगल बेंच ने…