• 12/11/2022

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने राज्य औद्योगिक न्यायालय के अध्यक्ष की नियुक्ति की निरस्त

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने राज्य औद्योगिक न्यायालय के अध्यक्ष की नियुक्ति की निरस्त
Spread the love

छत्तीसगढ़ सरकार को हाईकोर्ट से एक और झटका लगा है। हाईकोर्ट ने राज्य औद्योगिक न्यायालय के अध्यक्ष की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। उच्च न्यायालय ने अपना यह फैसला एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ सरकार ने नियमों में संशोधन कर अग्रलाल जोशी को औद्योगिक न्यायालय का अध्यक्ष नियुक्त किया था। सरकार के फैसले के खिलाफ
अधिवक्ता मलय जैन ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में सरकार द्वारा की गई नियुक्त को नियम विरुद्ध और अवैधानिक करार देते हुए कहा कि औद्योगिक न्यायालय में अध्यक्ष की नियुक्ति हाईकोर्ट की अनुशंसा से ही की जाती है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने हाईकोर्ट की अनुशंसा के बगैर ही अग्रलाल जोशी की नियुक्ति कर दी। जो कि अवैधानिक है।

Related post

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…
CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज, बेचने निकला तो खुल गई पोल… लाखों का माल जब्त……

CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से बहुमूल्य पत्थरों की चोरी के मामले में धमतरी पुलिस…
ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग में अधीक्षण अभियंताओं के हुए तबादले, देखे आदेश…..

ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच प्रशासनिक विभाग में तबादलों का दौर एक बार फिर तेज हो गया…