• 12/11/2022

छत्तीसगढ़ में आरक्षण पूरी तरह खत्म, सरकार ने माना, RTI में दी जानकारी, कहा- हाईकोर्ट के फैसले के बाद कोई रोस्टर सक्रिय नहीं

छत्तीसगढ़ में आरक्षण पूरी तरह खत्म, सरकार ने माना, RTI में दी जानकारी, कहा- हाईकोर्ट के फैसले के बाद कोई रोस्टर सक्रिय नहीं
Spread the love

छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग को मिलने वाला आरक्षण पूरी तरह से खत्म हो चुका है। प्रदेश में अब जीरो प्रतिशत आरक्षण है। इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने दी गई जानकारी में बताया है कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश में कोई आरक्षण नियम अथवा रोस्टर सक्रिय नहीं है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आरटीआई में दिए गए जवाब में कहा गया है, “हाईकोर्ट बिलासपुर ने 19 सितंबर 2022 को आदेश जारी कर सामान्य प्रशासन विभाग की 29 नवंबर 2012 में जारी अधिसूचना को असंवैधानिक बताया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 12 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए 14 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था। राज्य सरकार इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर कर रही है। अत: दिनांक 30 सितम्बर 2022 की स्थिति में आरक्षण नियम अथवा रोस्टर सक्रिय होने का प्रश्न ही उपस्थित नहीं होता।”

Related post

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी…

Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ और ‘हमारी आंगनबाड़ी,…
CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा

CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव लंबे उपचार के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए। दिल्ली में करीब…